Tech Tips & Tricks in Hindi, Hindi Tech Gyan, Hindi Tech Blog www.hinditechguide.in Hindi Tech Guru - Vijender Godara की हिन्दी में तकनीकी टिप्स व ट्रिक्स

Computer Tips in Hindi

Showing posts with label Android Tricks. Show all posts
Showing posts with label Android Tricks. Show all posts

Sunday, 14 February 2016

1 GB की File सिर्फ 5 मिनट में भेजे इन Apps की मदद से

आज मैं आपको हिन्दी टेक गाईड पर आपको Smartphone की कुछ ऐसी Apps के बारे में बता रहा हूँ जिनसे आप ब्लूटूथ से भी 100 गुना ज्यादा Speed से फाइल या कोई Data (जैसे- Music, Videos, Movies, eBooks आदि) को दूसरे Smartphone User को भेज सकते है |



इन Apps का use करके आप अपना समय और फोन की Battery दोनों बचा सकते हैं |

• इन ऐप्स का यूज करके आप 1 GB की File, Movie को सिर्फ 5 मिनट में दूसरे डिवाइस पर भेज सकते है |

ये भी देखें ->  इन Apps का Use करके फ्री में रिचार्ज प्राप्त करें अभी 

1. Xender - यह No. 1 File Transferring App है | इसकी मदद से आप एक ही समय पर फाइल भेज सकते है व प्राप्त कर सकते हैं |
यह ऐप Android, Windows, iPhone, Windows Pc व Laptop के लिए भी उपलब्ध है |
• इससे आप कम्प्यूटर पर भी Wirelessly Files Transfer कर सकते है | इसके लिए आपके कम्प्यूटर में WiFi होना आवश्यक है |

• इस App से File Transfer करने के लिए ये ऐप भेजने वाले व प्राप्त करने वाले दोनों के पास होनी चाहिए |

• इस App से आप कई Smartphone Devices को एक साथ जोड़कर सभी से फाइल प्राप्त कर सकते है या भेज सकते है |
इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है |

ये भी देखें -> अजब गजब रोचक तथ्य व जानकारियां पढ़ें 

2. Share It - यह App भी तेजी से फाइल Transfer करने के लिए के लिए यूज की जा सकती है |
इस ऐप में One Way System है यानि या तो आप फाइल भेज पायेंगे या प्राप्त कर पाऐंगे |

• इस App से File Transfer करने के लिए ये ऐप भेजने वाले व प्राप्त करने वाले दोनों के पास होनी चाहिए |

• यह ऐप भी Play Store पर उपलब्ध है |

ये Apps आपके Smartphone की WiFi का use करके फाइल को Bluetooth से 100 गुना तेजी से फाइल को दूसरे डिवाइस पर भेजते है |

ये भी देखें ->  इन Apps का Use करके फ्री में रिचार्ज प्राप्त करें अभी 

ये भी देखें -> अजब गजब रोचक तथ्य व जानकारियां पढ़ें 


Sunday, 31 January 2016

Android में इंटरनेट Speed बढ़ाने की ट्रिक

2जी नेटवर्क हो या 3जी हम सभी चाहते है कि हमारे स्मार्टफोन पर इंटरनेट तेजी से चले | इंटरनेट की स्पीड आपके नेटवर्क कनेक्शन व सबसे ज्यादा आप मोबाईल में इंटरनेट कैसे यूज कर रहे हो उस पर व मोबाईल की सही सैटिग्स निर्भर करती है |
 हिन्दी टेक गाईड पर आज मैं आपको बताने जा रहा हूं कि आखिर किन तरीकों से अपने मोबाईल पर इंटरनेट की स्पीड को बढ़ा सकते हैं |



एडरॉयड की इन्टरनेट स्पीड बढ़ाने के 5 तरीके -

«1» स्मार्टफोन पर इंटरनेट तेजी से चले इसके लिए आप अपने फोन से समय - समय पर वायरस को स्कैन करते रहें क्योंकि वायरस आपका डाटा हर पल चूसते रहते हैं व जब आप नेट का यूज कर रहे होते हैं तब वे बैकग्राउन्ड डाटा यूज करके इंटरनेट की स्पीड को घटा देते हैं | इसलिए अच्छा एंटीवायरस इन्सटॉल करके रखें |

ये भी देखें ->
एन्डरॉयड की 3 छुपी खूबियां जिनके बारे में आप भी नहीं जानते 

«2» आपके एरिया में जिस कम्पनी के नेटवर्क कनेक्शन की कवरेज अच्छी है उसी कम्पनी के  नेटवर्क कनेक्शन का यूज करें और यदि आप 3जी का यूज कर रहे हो को यह भी ध्यान रखें कि उस नेटवर्क का 3जी कवरेज आपके एरिया में हो, नहीं तो आपको 3जी रिचार्ज के बावजूद 2जी स्पीड ही मिलेगी |

«3» हमारे स्मार्टफोन में ऐसी बहुत सी एप्लीकेशन होती है जो इंटरनेट का बैकग्राउण्ड में यूज करती रहती है व नोटिफिकेशन भेजती रहती है | इससे इंटरनेट की स्पीड स्लो रहती है | ऐसी ऐप्स का बैकग्राउन्ड डाटा यूसेज्  बंद कर देना चाहिए |
- इसके लिए अपन एन्डरॉयड फोन की सेटिग्स में जाऐ व Data Usage पर क्लिक करें |
- यहां आपको जिन ऐप्स का बैकग्राउन्ड डाटा Usage बंद करना है उसे चुनें |
- अब आपको सबसे नीचे 'Restrict Background Data' नाम लिखा दिखाई देगा | उसे √ करें |
अब आपकी इंटरनेट स्पीड कुछ हद बढ़ जाएगी |

«4»  जो ऐप्स ऑटोमेटिक्ली अपडेट होती रहती है उन्हें बन्द रखें | ये ऐप बार - बार नऐ अपडेट्स को चैक करती है व अपडेट होती रहती है | इनकी वजह से भी इंटरनेट की स्पीड स्लो रहती है |
- प्ले स्टोर की सैटिग्स में जाकर 'Do not auto update' को सिलेक्ट करें |

«5» अपने स्मार्टफोन में अच्छा ब्राउजर इन्सटॉल करके रखें | Uc BrowserOpera Mini का यूज करें |

>> अधिक टिप्स व ट्रिक्स के लिए  यहां पर क्लिक करें  


Friday, 29 January 2016

एंडरॉयड की 3 छुपी खूबियां जिनके बारे में आप नहीं जानते



आज मैं  हिन्दी टेक गाईड पर आपको एन्डरॉयड स्मार्टफोन की 3 ऐसी छुपी खूबियों (Features) के बारे में बता रहा हूं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते और वो आपके बहुत काम की है |

खूबी (Feature) - 1 Power Button से Call समाप्त करना |
»→ कई बार हम जब Call करने के बाद  Call Disconnect करने के लिए स्क्रीन पर देखते हैं तो स्क्रीन की लाईट ऑन नहीं होती है तो ऐसे में हम पहले स्क्रीन की लाईट ऑन करते हैं फिर Call Disconnect या कई हमारा किसी खराबी की वजह से सही तरह से काम नहीं करता है | ऐसे में हमें एक तो Call Disconnect करने में एक तो ज्यादा समय लगता है और दूसरा कॉल के Disconnect होने में ज्यादा समय लगने से बैलेंस भी ज्यादा लगता है तो ऐसे में जरूरी है कि आप कॉल को जल्दी काटने के लिए शॉर्टकट की Power Button का यूज करें |
        इस शॉर्टकट की को ऑन करने के लिए सबसे पहले Android Mobile के Setting मैन्यू में जाऐं,
- फिर Accessibility नाम के Option पर क्लिक करें,
- इसके बाद 'Power Button End Calls' नाम के Option के आगे चैक बॉक्स होगा उसे √ ऑन कर दें |
बस हो गया आपका काम अब आप कॉल कीजिए और पॉवर बटन से कॉल को समाप्त कीजिए |

ये भी देखें »  स्मार्टफोन की बैटरी की खपत को कम करने की ट्रिक्स 

खूबी (Feature) 2 - बिना किसी ऐप के किसी फाईल या फोल्डर को छुपाना
जी हां, आप अपने एंडरॉयड मोबाईल में किसी भी फोल्डर या फाईल जैसे - फोटो, वीडियो, ई-बुक व गानें आदि को फाईल मैनेजर में Hidden कर सकते हैं यानि इन्हें छुपा सकते हैं |
         किसी फोल्डर को Hidden करने के लिए उसे पहले सिलेक्ट करें,
- फिर रीनेम Option पर जाऐं,
- उसके बाद उस फोल्डर नाम एडिट ना करते हुए नाम बिल्कुल आगे डॉट (.) लगा दें जैसे -
आपके फोल्डर का नाम My Photos है तो इसमें My से पहले डॉट (.) लगा देवें यानि इसे .My Images कर के सेव कर दें |
- अब देखिये हो गया आपका फोल्डर लिस्ट से गायब |
Hidden फोल्डर को देखने के लिए फोन के फाईल मैनेजर में जाकर मैन्यू बटन को दबाऐं (बैक की व होम की के पास वाला बटन)
अब 'Show Hidden Files' ऑप्सन पर क्लिक करें |
अब आप Hidden हुए Folder को देख सकते हैं |

ये भी देखें -> यह ऐप दे रही 150 रू. का फ्री टॉकटाईम रिचार्ज 

खूबी (Feature) 3 - डिस्पले पर चल रही किसी चीज का स्क्रीनशॉट लेना |
एंडरॉयड में स्क्रीनशॉट कैसे कैप्चर करे यह जानने के लिए  यहां पर क्लिक करें  

जानिए - क्या आपने जो पासवर्ड रखा है वह मजबूत व सुरक्षित है


Thursday, 28 January 2016

Android मोबाईल में हिन्दी Pdf File पढें इस ऐप से



स्मार्टफोन मोबाईल में PDF फाईल ओपन करने उन्हें पढ़ने की बहुत सी ऐप उपलब्ध हैं, परन्तु इनमें लगभग हिन्दी भाषा की फाईल ऑपन तो कर देती है पर हिन्दी के शब्द सही तरह से प्रदर्शित नहीं करती है यानि ये हिन्दी भाषा को सपोर्ट नहीं करती |
इसलिए मैं आज आपको   हिन्दी टेक गाईड  पर ऐसी एन्डरॉयड व विडोंज फोन एेप के बारे में बता रहा हूं जिसमें हिन्दी भाषा की Pdf File पढ़ सकते हैं |

ये भी देखें → जानिए क्या आपका पासवर्ड सुरक्षित व मजबूत  

एडोब रीडर (Adobe Reader) - यह हिन्दी भाषा की Pdf ई-बुक्स, फाईल को पढ़ने के लिए सर्वोत्तम ऐप है | इसका यूजर इंटरफेस लाजबाव है |
- एडोब रीडर में नाईट मोड की भी सुविधा है | नाइट मोड ऑन करके हम रात्रि में या अन्धेरे में स्क्रीन की ब्राइटनेस कम करने के साथ इसे ब्लैक कलर इंटरफेस में कर सकते है जिससे रात में कोई चीज पढ़ते समय आंखों के सुरक्षा मिलती है |
- इसके अलावा इसमें कई और सुविधाएं भी है |
यह ऐप हर तरह की PDF फाईल खोलने में सक्षम है |
# एडॉब पीडीएफ रीडर को अभी डाउनलोड करने के लिए  यहां पर क्लिक करें  

ये भी देखें → जानिए क्या आपका पासवर्ड सुरक्षित व मजबूत  


Friday, 15 January 2016

स्मार्टफोन में बैटरी की ज्यादा बचत की 7 ट्रिक



आज मैं आपको हिन्दी टेक गाईड पर स्मार्टफोन की बैटरी ज्यादा समय तक आपका साथ दे इसके बारे में बता रहा हूं ।
यह कैसे संभव है जानिए इन 7 ट्रिक्स के जरिए :-

ट्रिक 1 - जब आप अपने स्मार्टफोन का यूज नहीं  कर रहे होते है तो चल रही बेकग्राउन्ड ऐप्स को बंद कर दें क्योंकि ये ऐप्स बैटरी की लगातार खपत करते है ।

ट्रिक 2 - जब आप इंटरनेट का यूज नहीं कर रहे हो तो डाटा कनेक्शन ऑफ़ रखें । क्योंकि हर पल नेट ऑन रहेगा तो आपके स्मार्टफोन की ऐप्स हर पल नेट का यूज करेगी व बैटरी ज्यादा खपत होगी ।

ट्रिक 3 - अपने स्मार्टफोन के डिफॉल्ट ब्राउजर का यूज ना करें क्योंकि डिफॉल्ट ब्राउजर सबसे ज्यादा बैटरी की खपत करता है । इसकी जगह आप ओपेरा मिनि, यूसी ब्राउजर का यूज कर सकते है ।

ट्रिक 4 - स्मार्टफोन में फेसबुक ऐप व मौसम की जानकारी देने वाली ऐप्स हर पल नोटिफिकेशन भेजती है इन ऐप्स से हम हर पल अपडेटेड जरूर रहते है पर ये ऐप ज्यादा बैटरी खाती है । इन ऐप्स का यूज करने की बजाए आप किसी ब्राउजर में फेसबुक चलाऐ या मौसम की जानकारी ब्राउजर का यूज कर प्राप्त करें तो काफी समय तक बैटरी को काम में ले सकते है ।

ये भी देखें → एंडरॉयड स्मार्टफोन टिप्स व ट्रिक्स

ट्रिक 5 - स्मार्टफोन में जब GPS, WiFi, ब्लूटूथ का उपयोग नहीं कर रहे हो तो इन्हे बंद रखें ।

ट्रिक 6 - म्यूजिक को फोन के स्पीकर्स में सुनने की बजाऐ इयरफोन से सुने । स्पीकर्स बैटरी की खपत ज्यादा करते है ।

ट्रिक 7 - सबसे जरूरी अपने स्मार्टफोन की ब्राइटनेस को 100% न रखें 50% या उससे कम रखें तो यकीनन आपके स्मार्टफोन की बैटरी  से ज्यादा चलेगी |

इन उपरोक्त तरीकों से आप बैटरी को काफी ज्यादा समय तक यूज कर सकते हैं |

अगर आपके पास भी कोई ऐसी ट्रिक्स है तो कमेंट के माध्यम से हमें बताऐ |

एंडरॉयड स्मार्टफोन टिप्स व ट्रिक्स

 फेसबुक पेज लाईक करें  यहां पर क्लिक करें
        


Thursday, 5 February 2015

एंडरॉयड लॉलीपॉप में स्क्रीनशॉट कैप्चर करने की ट्रिक

पिछली पोस्ट में मैंने  हिन्दी टेक गाईड  पर एंडरॉयड किटकैट स्मार्टफोन पर स्क्रीनशॉट  लेने के लिए एक ट्रिक बताई थी | जिसे आप यहां पर क्लिक करके पढ़ सकते है ।
आज मैं आप को एंडरॉयड स्मार्टफोन में
स्क्रीनशॉट लेने की जो ट्रिक बता रहा हूँ वह एंडरॉयड स्मार्टफोन के लॉलीपॉप वर्जन के लिए है ।
एंडरॉयड लॉलीपॉप को हाल ही में गूगल द्वारा लांच किया गया है |

स्क्रीनशॉट खींचने से अर्थ यह है कि जो एंडरॉयड की जो वर्तमान स्क्रीन आप देख रहे है, वह चाहे किसी ब्राउजर की है या चाहे वह कोई अन्य ऐप की खुली हुई विन्डो है, की फोटो ले कर उसे मैमोरी कार्ड या फोन मैमोरी में सेव करना । इसमें आप किसी भी वेबपेज का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं | इन स्क्रीनशॉट्स को आप वॉट्सऐप, फेसबुक पर शेयर भी कर सकते हैं |
इसे भी देखें °_°>>  Earn Free Recharge Tips & Tricks 

Computer Tips & Tricks in Hindi
एंडरॉयड स्मार्टफोन के लॉलीपोप वर्जन 5.0, 5.1 आदि में स्क्रीनशॉट लेने के लिए यह प्रक्रिया अपनाऐं -
सबसे पहले  चाहे जिस भी स्क्रीन पर आप हो या जिस स्क्रीन आपको कैप्चर करना है, वहां अपने डिवाइस से होम बटन (की) दबाऐं  ( Press the Home Key button )
इस बटन को दबाने के साथ ही उसी वक्त पावर बटन ( Power Button) को भी दबाऐं ।
इसके बाद इन बटन को तब तक दबाऐ रखें जब तक कि स्क्रीनशॉट कैप्चर ना हो जाएं ।
अगर यह ट्रिक काम न करे तो आप वोल्यूम डाउन बटन (आवाज कम करने का बटन) व पॉवर बटन को एक साथ तब तक दबाऐ रखे जब तक कि स्क्रीनशॉट कैप्चर ना हो जाऐ | यह स्क्रीनशॉट कैप्चर होने के बाद नोटिफिकेशन प्राप्त होता है जहां से आप सीधा सेव हुआ स्क्रीनशॉट ओपन कर के देख सकते है | इसके अलावा आप ये स्क्रीनशॉट मैमोरी कार्ड के Pictures फोल्डर के Screenshots फोल्डर में भी देख सकते है व किसी को शेयर भी कर सकते हैं ।
-< ध्यान रहे इन दोनों बटनों को एक साथ दबाऐ रखें अन्यथा स्क्रीनशॉट कैप्चर नहीं होगा |

 फेसबुक पेज लाईक करें  व अपडेट्स प्राप्त रें

इसे भी देखें °_°>>  Earn Free Recharge Tips & Tricks 

Computer Tips & Tricks in Hindi

Keywords:- How Take screenshot in Android Lollipop Device, Android Lollipop screenshot capture, hindi tech tips blog

  

एंडरॉयड किटकैट में स्क्रीनशॉट लेने की आसान ट्रिक

पिछली पोस्ट में मैंने  हिन्दी टेक गाईड  पर एंडरॉयड जैलीवीन स्मार्टफोन पर स्क्रीनशॉट  लेने के लिए एक ट्रिक बताई थी | जिसे आप यहाँ पर क्लिक करके पढ़ सकते है ।
आज मैं आप को एंडरॉयड स्मार्टफोन में
स्क्रीनशॉट लेने की जो ट्रिक बता रहा हूँ वह एंडरॉयड स्मार्टफोन के किटकैट वर्जन के लिए है ।

स्क्रीनशॉट खींचने से अर्थ यह है कि जो एंडरॉयड की जो वर्तमान स्क्रीन आप देख रहे है, वह चाहे किसी ब्राउजर की है या चाहे वह कोई अन्य ऐप की खुली हुई विन्डो है, की फोटो ले कर उसे मैमोरी कार्ड या फोन मैमोरी में सेव करना । इसमें आप किसी भी वेबपेज का स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं |
इसे भी देखें °_°>>  Earn Free Recharge Tips & Tricks 
एंडरॉयड स्मार्टफोन के किटकैट वर्जन 4.4 व 4.4.2 में स्क्रीनशॉट लेने के लिए यह प्रक्रिया अपनाऐं -
सबसे पहले  अपने डिवाइस से होम बटन (की) दबाऐं  ( Press the Home Key button )
इस बटन को दबाने के साथ ही उसी वक्त पावर बटन ( Power Button) को भी दबाऐं ।
इसके बाद इन बटन को तब तक दबाऐ रखें जब तक कि स्क्रीनशॉट कैप्चर ना हो जाएं ।
अगर यह ट्रिक काम न करे तो आप वोल्यूम डाउन बटन (आवाज कम करने का बटन) व पॉवर बटन को एक साथ तब तक दबाऐ रखे जब तक कि स्क्रीनशॉट कैप्चर ना हो जाऐ | यह स्क्रीनशॉट कैप्चर होने के बाद नोटिफिकेशन प्राप्त होता है जहां से आप सीधा सेव हुआ स्क्रीनशॉट ओपन कर के देख सकते है | इसके अलावा आप ये स्क्रीनशॉट मैमोरी कार्ड के Pictures फोल्डर के Screenshots फोल्डर में भी देख सकते है व किसी को शेयर भी कर सकते हैं ।
-< ध्यान रहे इन दोनों बटनों को एक साथ दबाऐ रखें अन्यथा स्क्रीनशॉट कैप्चर नहीं होगा |

 फेसबुक पेज लाईक करें  व अपडेट्स प्राप्त रें

इसे भी देखें °_°>>  Earn Free Recharge Tips & Tricks 

Keywords:- How Take screenshot in Android Device, Android Kitkat screenshot capture, hindi tech tips blog

Wednesday, 4 February 2015

एंडरॉयड जैलीवीन में स्क्रीनशॉट कैप्चर करने की ट्रिक

पिछली पोस्ट में मैंने Hindi Tech Guide पर एंडरॉयड स्मार्टफोन पर टॉकटाईम रिचार्ज अर्जित करने के लिए एक ऐप की समीक्षा की थी जिसे आप  यहां पर क्लिक करके  पढ़ सकते है ।
आज मैं आप को एंडरॉयड स्मार्टफोन में स्क्रीनशॉट लेने की ट्रिक बता रहा हूं ।
यह  स्क्रीनशॉट लेने की ट्रिक एंडरॉयड स्मार्टफोन के जैलीवीन वर्जन के लिए है ।

स्क्रीनशॉट खींचने से अर्थ यह है कि जो एंडरॉयड की वर्तमान स्क्रीन देख रहे है, वह चाहे किसी ब्राउजर की है या चाहे वह कोई अन्य ऐप की खुली हुई विन्डो है, की फोटो ले कर उसे मैमोरी कार्ड या फोन मैमोरी में सेव करना ।
      इसे भी देखें >>>  Android Smartphone Tips & Tricks in Hindi
एंडरॉयड स्मार्टफोन के जैलीवीन वर्जन 4.1, 4.2, 4.3 में स्क्रीनशॉट लेने के लिए यह प्रक्रिया अपनाऐं -
सबसे पहले  अपने डिवाइस से वोल्यूम कीज्  में नीचे वाली की दबाऐं  ( Press the Volume Key's  down button ) यानि कि वोल्यूम  कम करने वाला बटन दबाऐं ।
इस बटन को दबाने के साथ ही उसी वक्त पावर बटन ( Power Button) को भी दबाऐं ।
इसके बाद इन बटन को तब तक दबाऐ रखें जब तक कि स्क्रीनशॉट कैप्चर ना हो जाएं । यह स्क्रीनशॉट कैप्चर होने के बाद नोटिफिकेशन प्राप्त होता है जहां से आप सीधा सेव हुआ स्क्रीनशॉट ओपन कर के देख सकते है ।
-< ध्यान रहे इन दोनों बटनों को एक साथ दबाऐं |
एंडरॉयड किटकैट में स्क्रीनशॉट लेने की ट्रिक की हिन्दी टेक गाईड की अगली पोस्ट में चर्चा होगी |
  फेसबुक पेज लाईक करें  व अपडेट्स प्राप्त करें |

इसे भी देखें >>>  Android Smartphone Tips & Tricks in Hindi 

Keywords :- How Capture Screenshot in Android, Android Jellybean Screenshot trick, Hindi tech tips blog

Monday, 2 February 2015

Mcent App से एंडरॉयड पर रिचार्ज अर्जित करें

क्या आप अपने एंडरॉयड स्मार्टफोन का पूरा फायदा लेना चाहते हैं |
क्या आप एंडरॉयड फोन की सहायता से टॉकटाईम रिचार्ज अर्जित करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पढ़ रहे हैं क्योंकि आज मैं  Hindi Tech Guide (Hindi Tech Tips Blog) पर एक ऐसी ऐप की जानकारी लेकर आया हूं, जिससे आप कम वक्त में ज्यादा टॉकटाईम रिचार्ज बैंलेस कमा सकते हैं वो भी बिना ज्यादा मेहनत किऐ |
इस टॉकटाईम अर्जित करने की ऐप का नाम है -    Mcent App

इसे अभी इंस्टॉल करने के लिए यहां पर क्लिक करें |

Mcent App को इंस्टाल करने के फायदे -
1. Mcent App की मदद से आप सबसे ज्यादा रैफरल बॉनस कमा सकते हैं | क्योंकि इस ऐप पर एक फ्रैंड को रैफर करने का 75 रू. मिलते है | जो कि अन्य टॉकटाईम रिचार्ज अर्न करने की ऐप से बहुत ज्यादा है |
यानि कि अगर आप के 10 मित्र हैं तो आप Mcent App से 75x10 = 750 रू. रिचार्ज बैलेंस कमा सकते हैं |

2. Mcent App में अगर आप दी गई अन्य ऐप्स को डाउनलोड करते हैं तो आपको 5 रू. से 30 रू. मिलते है |

3. Mcent App से कोई ऐप इन्सटॉल करते ही उसका क्रेडिट तुंरत मिल जाता है | इसके अलावा आप उन ऐप्स को शेयर करके अधिक रिचार्ज बैलेंस कमा सकते हैं |

4. Mcent App में आप 10 रू. होते ही रिडीम कर सकते हैं  व रिचार्ज तुंरत हो जाता है |
:: ध्यान रहे ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आई-डी बनानी होगी | इसके अलावा ई-मेल व मोबाईल नं. को वेरिफाई करना वरना आप को रैफर बोनस व रिचार्ज नहीं मिलेगा |

जल्दी कीजिए और इस ऐप को इंस्टाल कीजिए और अपने रिचार्ज के लिए होने वाले पॉकेट मनी खर्च को बचाइऐ |
 अभी इंस्टॉल करें ---> Install Mcent App Click Here 
 फेसबुक पेज लाईक करें  व अपडेट्स प्राप्त रें

इसे भी पढे़ं >>>  वॉट्सऐप ट्रिक :- मित्र की प्रोफाइल फोटो चेंज करें  

Thursday, 22 January 2015

गूगल प्ले स्टोर के अलावा Android ऐप्स व गेम्स स्टोर

आज की इस पोस्ट में मैं आपको  Hindi Tech Guide पर Android फोन के लिए ऐसी 5 वेबसाईटों के बारे में बता रहा हूं जहां से आप सीधे बिना Google Play Store को खोले Apps व Games  डाउनलोड कर सकते है | ये वेबसाईटें Play Store की तरह ही है और यहां से Apps व Games को तेजी से अपने Android Smartphone के किसी भी ब्राउजर की सहायता से डाउनलोड किया जा सकता है |

फेसबुक पेज लाईक करें

नीचे दी गई इन वेबसाईट पर लाखों Android AppsGames अलग - अलग category में जैसे - Apps Category में - Lifestyle Apps, Productivity Apps, Office  Apps, Social Apps, ebook Apps तथा गेम्स category में Action Games, Adventure Games, Racing Games आदि फ्री में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है |

1. 9Apps Android Apps व Games Store - वेबसाईट विजिट करने के लिए यहां पर क्लिक करें

2. Panda Android Store - वेबसाईट विजिट करने के लिए  यहां पर क्लिक करें

3. Mobogenie Android Games व App Store - वेबसाईट विजिट करने के लिए यहां पर क्लिक करें

4. 1Mobile App Store - वेबसाईट विजिट करने के लिए यहां पर क्लिक करें

5. Amazon Android App Market - वेबसाईट विजिट करने के लिए  यहां पर क्लिक करें  
----# फेसबुक पेज लाईक करें  यहां क्लिक करें  
  

Random Posts

Hot Deals