Tech Tips & Tricks in Hindi, Hindi Tech Gyan, Hindi Tech Blog www.hinditechguide.in Hindi Tech Guru - Vijender Godara की हिन्दी में तकनीकी टिप्स व ट्रिक्स

Computer Tips in Hindi

Showing posts with label Hindi Tech News. Show all posts
Showing posts with label Hindi Tech News. Show all posts

Tuesday, 19 January 2016

भारत के 'नो सेल्फी जोन' - जहां सेल्फी लेना मना है



सोशल मीडिया नेटवर्क और स्मार्टफोन की दुनिया का विस्तार होने के साथ - साथ लोगों में एक क्रेज और बढ़ा है - सेल्फी लेने का क्रेज |
दोस्तों के साथ व सोशल वेबसाईट पर शेयर करने के लिए लोग आजकल खतरनाक जगहों पर भी सेल्फी लेने से नहीं कतराते हैं |

लगभग हर बन्दा चाहे कोई भी समारोह में हो, पार्टी में हो, कहीं भ्रमण के लिए गया वह हर जगह एक सेल्फी जरूर लेता है |

ये भी देखें »→ स्मार्ट सेल्फी डिवाइस के बारे में जानें  
कई लोग तो ऐसे होते हैं जो कि खतरे से भरी जगहों पर सेल्फी लेते है ऐसे में कुछ की जान जोखिम में होती है और कुछ जान गवां बैठते हैं |

हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि पिछले साल भारत में सेल्फी के चक्कर में 27 लोग जान गवां बैठे | इस आंकडे़ के मुताबिक दुनिया में सेल्फी लेने के चक्कर में सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है |

हाल ही में मुम्बई में सेल्फी क्लिक करने के दौरान समुद्र में गिरकर डूबने से तीन लड़कियों की मौत के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है | सूत्रों का कहना है कि मुंबई पुलिस इन जगहों को ‘नो सेल्फी जोन’ करार दे सकती है | यदि ऐसा होता है तो यह देश का पहला ‘नो सेल्फी जोन’ होगा |

मुम्बई पुलिस द्वारा 16 जगहों को 'नो सेल्फी जोन' घोषित किया जाएगा |
फिलहाल बांद्रा, माहिम, जुहू, कोलाबा, मरीन ड्राइव, सायन, वर्ली और गोरई ऐसे प्राथमिक स्थान के रूप में चिन्हित किए गए हैं | इन स्थानों पर सेल्फी क्लिक करना प्रतिबंधित किया जा सकता है |

अधिक तकनीकी दुनिया के समाचार के लिए  यहां पर क्लिक करें  


Monday, 18 January 2016

सैमसंग गैलेक्सी Note5 अपडेट 4 जीबी रैम के साथ



सैमसंग कम्पनी ने हाल ही में गैलेक्सी सीरीज में गैलेक्सी Note 5 का अपडेटेड वर्जन लांच किया है |
जिसमें 4 GB रैम, 16 मेगापिक्सल कैमरा व डूअल नेनो सिम स्पोर्ट है |

• इसकी इंटरनल मैमोरी 23 GB है व इसकी कीमत - 51400 रू. है |

• यह स्मार्टफोन 3 कलर ब्लैक सफायर, गोल्ड प्लेटिनम और सिल्वर टाइटेनियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

• यह स्मार्टफोन माइक्रो एसडी कार्ड को स्पोर्ट नहीं करता है |

• इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 16 MP रियर व  5 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है |

• यह एंडरॉयड के 5.1 वर्जन पर काम करता है |

• कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें ब्लूटूथ, Wi-Fi, 4G LTE, Usb 2.0 व GPS की सुविधा है |

• इसमें 3,000mAh की बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को स्पोर्ट करती है।

• साथ ही इस फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर और हार्ट रेट मॉनिटर भी है। 

ये भी देखें »>  स्मार्टफोन की बैटरी को दुगुने समय तक यूज करने की ट्रिक 

फेसबुक पेज लाईक करें यहां पर क्लिक करें


Random Posts

Hot Deals